जगतपुर रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली, लखनऊ प्रयागराज मार्ग के जगतपुर बाईपास निर्माण में कार्य करने वाली आर एन सी कंपनी के एक ठेकेदार से मिट्टी दिलाने के नाम लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित को नामजद करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
रायबरेली के गांधीनगर निवासी अर्पित मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है। कि जगतपुर बाई पास पर आर एन सी कंपनी द्वारा मिट्टी डालवाने का कार्यचल रहा था। जिसमें पेटी कांटेक्ट के रूप में मैं स्वयं काम करता हूं। जनवरी के महीने में पटवाहार गांव निवासी एक व्यक्ति मिट्टी दिलाने का कार्य करने के लिए मेरे पास आया। और किसानों से मिट्टी दिलाने की बात करने लगे। मैंने कई बार वापस कर दिया। तब 5 किसानों की इंतखाब लेकर दिखाने लगे और कहा की सबसे बात हो गई है। अग्रिम धनराशि देने पर मिट्टी मिलेगी। मैंने विश्वास में आ कर जनवरी माह में रंजीत सिंह निवासी पट्टी रहस कैथवल, सचेंद्र बाजपेई निवासी धोबहा के सामने शमशेर के पुरवा बाईपास पर दो लाख पांच हजार किसानों को देने के लिए पटवाहर गांव निवासी व्यक्ति को दे दिया। 2 माह बीत जाने के बाद भी किसी किसान को पैसा नहीं दिया। न हीं साइड पर मिट्टी भेजा। तब किसान पैसा मांगने के लिए साइड पर पहुंचे। किसानों के पहुंचने पर पैसा ना देने की बात की जानकारी हुई। उक्त व्यक्ति को बुलाकर पैसे के संबंध में जानकारी ली। वापस पैसा मांगने पर गाली गलौज मारने पीटने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। जिसको लेकर पीड़ित अर्पित मिश्रा निवासी गांधी नगर रायबरेली ने जगतपुर कोतवाली में तहरीर देकर पटवाहार गांव निवासी व्यक्ति को नामजद किया। जब इस बाबत जगतपुर कोतवाल जगदीश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया है। तहरीर मिली है।मामले की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
