बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरा गड्ढे में युवक की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
रायबरेली ऊंचाहार
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में गिरा बाइक सवार किशोर अस्पताल में हुई मौत , परिवार में मचा कोहराम मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सलीम पुर भैरों से आईमा जहानिया को जाने वाले लिंक मार्ग पर हुआ है सलीमपुर भैरों गांव निवासी रामानंद का बेटा सागर कुमार ( 17 वर्ष ) शुक्रवार की सुबह किसी काम से पड़ोस के गांव आईमा जहानिया बाइक से जा रहा था। बरसात और कीचड़ के कारण सड़क पर फिसलन थी। बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण सड़क पर बाइक फिसल गई । जिससे वह अनियंत्रित होकर लिंक मार्ग के किनारे खड्ड में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किशोर को खड्डे से बाहर निकाला तथा एंबुलेंस के माध्यम से उसको सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है । किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । उधर अस्पताल के मेमो द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
