
बदायूँ-ज़िले के बिसौली में रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब के बैनर तले जीजीआईसी की छात्राओं ने नगर में तिरंगा रैली निकाली। रैली में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति से ओतप्रोत गगनभेदी नारे लगाए। राजकीय कन्या इंटर कालेज से प्रारंभ हुई रैली नगर के हाईवे समेत कई मार्गों से होकर गुजरी। जगह जगह तिरंगा रैली पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, सचिव अरविंद अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, संजय गर्ग, रवि प्रकाश अग्रवाल, संदीप रस्तोगी, आलोक गर्ग, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, सचिव अर्चना वार्ष्णेय, कृष्णा, संगीता रस्तोगी, सावित्री देवी, दीपा, लालनी, दिव्या, वैष्णवी, साक्षी आदि प्रमुखता से मौजूद रहे
