
(बदायूँ) – ज़िले के सहसवान में बदायूँ मेरठ राजमार्ग पर स्तिथ ग्राम सालिक नगला के पास तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
बताया जाता है ज़िले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव घूरनपुर निवासी मोमिन, जरीफ और फरहान मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिमर्रा बनवीरपुर से धार्मिक जलसा सुनकर अपने गांव घूरनपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार जैसे ही बदायूँ मेरठ राजमार्ग पर गांव सालिक नगला के निकट मोड़ के पहुँचे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई हादसे में मोमिन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतू ज़िला मुख्यालय भेज दिया जबकि फरहान ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल बदायूँ में दम तोड़ दिया। गंभीर अवस्था में घायल जरीफ को बरेली रेफर कर दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की एक साथ हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
