हत्यारोपित ने गवाह को दी जान से मारने की धमकी
,बछरावां : थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मामले में हत्यारोपितों ने पीड़ित पक्ष पर सुलह के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित राममिलन का आरोप है कि रामसजीवन व छोटेलाल पुत्रगण रामस्वरूप निवासी गुरुबक्श खेड़ा मजरे इसिया अपने अन्य तीन साथियों के साथ सन 2023 में उसके भाई भारत लाल की हत्या कर दी थी । जिसका केस बछरावां थाने में पंजीकृत हुआ । विपक्षी राम सजीवन व अन्य जेल भेजे गये । जो छह माह पहले बल पर बाहर आए हैं । सोमवार शाम वह अपनी कार से अपने साथी मुनेश्वर के साथ सुदौली गांव जा रहा था । तभी उक्त प्रतिपक्षीगणों ने उसकी कार को रोक लिया । और जाति सूचक गालियां देते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे । और कहां की और यदि ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हें भी तुम्हारे भाई के पास पहुंचा दिया जाएगा । पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया है ।
आरोपित दबाव के माध्यम से केस वापस लेने के लिए धमकियाँ दे रहे है । पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है । और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि आरोपी की धमकियों से वे दहशत में हैं । और न्याय के रास्ते में बाधा उत्पन्न की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उनको नहीं है । यदि तहरीर दी गई होगी । तो दरोगा जांच कर रहे होंगे ।
