प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गई जान,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल!
CRS मोहम्मदी-खीरी- कोतवाली क्षेत्र की चौकी मूड़ानिजाम के गांव महोलिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया शव को पीएम के लिए जिले के शवविच्छेदन गृह भेज दिया गया! घटना से मृतक धर्मवीर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है!
मृतक के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि धर्मवीर का क्षेत्र के एक गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था बृहस्पतिवार रात को लड़की ने मेरे पुत्र को फोन करके अपने घर बुला लिया! लड़की के पिता ने दोनों को संदिग्ध परिस्थिति में देख लिया जिसके बाद युवती के परिजनों ने धरमवीर की जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जहर दे दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी वहीं परिजनों का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब नही करेंगे अंतिम संस्कार फिलहाल पुलिस ने मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है!
फाईल फोटो
