सलोन रायबरेली प्राथमिक विद्यालय सांडा सैदन व रामीपुर में निपुण आकलन के अंतर्गत डायट रायबरेली से पधारे अमित कुमार मिश्रा व अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा कक्षा एक व दो के 12 , 12 बच्चों का गणित एवं भाषा में निपुण ऐप के माध्यम से पढाकर तथा लिखवा कर आकलन किया गया निपुण आकलन के पश्चात टीएलएम के माध्यम से बच्चों को सम्बोधित करते हुए अमित कुमार मिश्र ने भाषा तथा अभिषेक श्रीवास्तव ने गणित विषय के बारे में क्रिया परख ढंग से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि निपुण आकलन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी शिक्षा साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान की दक्षता का मापन सुनिश्चित करना है जिससे बच्चे समझ के साथ पढ़ और लिख सकें प्रधानाध्यापिका अमानत फातिमा,शिक्षक संकुल अरुण कुमार,सुरेश चंद्र यादव,अनीता एवं सेवानिवृत्ति शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान मोहम्मद वसीम आदि मौजूद रहे
