डलमऊ रायबरेली- प्राथमिक विद्यालय परिसर में रातों-रात काटे गए आम के पेड़ की शिकायत पर एसडीएम डलमऊ ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया है विकासखंड डलमऊ के प्राथमिक विद्यालय पूरे नजरी कूड़ा चक शगुन पुर के विद्यालय परिसर में आम का पेड़ था जिसे ग्राम प्रधान पति के द्वारा रातों-रात चोरी-छिपे कटवा दिया गया जब इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई तो मामले की शिकायत की गई । वन विभाग ने ग्राम प्रधान पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई की है वहीं पर ग्रामीण अयोध्या प्रसाद के द्वारा विद्यालय परिसर में चोरी-छिपे रातों-रात काटे गए आम के पेड़ की शिकायत उपजिलाधिकारी डलमऊ आसाराम वर्मा से की है विद्यालय परिसर में स्थित आम के हरे पेड़ को रातों-रात काटे जाने का मामला गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया है एसडीएम डलमऊ आसाराम वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट मांगी गई है रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी
