प्राथमिक विद्यालय दाऊद पुर गड़ाई में नवीन शैक्षिक सत्र, प्रवेश उत्सव, एवं स्कूल चलो अभियान, वार्षिक पुरस्कार किया गया वितरण
आज दिनांक 3 अप्रैल 2025 को रायबरेली विकास खंड दीन शाह गौरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दाऊदपुर गड़ई में नवीन शैक्षिक सत्र 2025–26 का प्रवेश उत्सव एवं स्कूल चलो अभियान,वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री सत्य प्रकाश सिंह जी रहे। *मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय में नए कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया।* *विद्यालय परिसर की सुंदरता देखकर श्री दुशांत प्रताप सिंह ने हाई मास्क लाइट देने की घोषणा की।* सेवानिवृत शिक्षकों श्री दिनेश प्रताप सिंह जी एवं श्री चंद्र प्रकाश जी को सम्मानित किया गया, विद्यालय के पूर्व शिक्षक श्री हरिमोहन जी का भी सम्मान किया गया और यूपीएस हमीरमऊ और यूपीएस जलालपुर धई में जिन बच्चों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयन हुआ था उनको सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। सत्र 2024-25 में परीक्षाओं में अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए खेल कूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार प्राप्त हुआ।
*कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन मुख्य रूप से इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपिका सिंह शिक्षक जनक प्रताप, श्रीतिका शुक्ला, राजेंद्र बहादुर एवं पुष्पा सिंह द्वारा किया गया।* *कार्यक्रम का संचालन रमन सिंह के द्वारा किया गया।* कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गुड़िया मौर्य,शिक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह जी,श्री राकेश मिश्र जी,एसएमसी अध्यक्ष मकरंद,रामेश्वर,उदय भान सिंह, फातिमा उपस्थित रहे।