महराजगंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली महाराजगंज गौशाला की जमीन की तलाश के दौरान तहसीलदार को 14 बीघा चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण मिला। आनन फानन में तहसीलदार ने खड़ी गेंहू की फसल पर ट्रैक्टर चलवा जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
बताते चले कि विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा कुशमहुरा में शासन के आदेश पर गौशाला का निर्माण होना है जिसको लेकर तहसील प्रशासन द्वारा जमीन का चिन्हांकन शुरू किया गया इस दौरान तहसीलदार अनिल पाठक को पूरे गोसाईन मजरे कुशमहुरा में 14 बीघा चारागाह की जमीन पर आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों द्वारा फसल उगा कब्जा कर रखा गया था । गुरुवार को तहसीलदार अनिल पाठक की अगुवाई में कानूनगो व लेखपाल व पुलिस बल ने ग्राम सभा पहुंच कर चारागाह की जमीन पर खड़ी गेंहू की फसल पर ट्रैक्टर चलवा कर जुतवा दिया। इस मौके पर कानूनगो महेश प्रसाद सोनकर,लेखपाल बिपिन मौर्य,रणविजय सिंह सहित कई लेखपाल व ग्रामीण मौजूद रहे।
