प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद जुबैर ने विद्यालय रूनीपुर एवं आशिकाबाद का किया औचक निरीक्षण
सलोन रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रायबरेली के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद जुबैर ने विकास क्षेत्र सलोंन के प्राथमिक विद्यालय रूनीपुर एवं आशिकाबाद का किया औचक शैक्षिक सपोर्टिव सुपरविजन और दिया शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश। प्रातः 9:40 पर प्राथमिक विद्यालय रूनी पुर पहुंचे यहां पर कुल नामांकित 74 बच्चों में 64 बच्चे उपस्थित पाए गए । विवेक कुमार यादव प्रधानाध्यापक, त्रिभुवन लाल सहायक अध्यापक ,विजय कुमार शिक्षामित्र उपस्थित पाए गए। अनिल कुमार सिंह सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर रहे। यहा पर कक्षा एक मे बच्चों से प्रश्नोत्तर किया। कक्षा 5 के अंश और उनकी टीम जिसमें देवराज रमन क्षितिज नंदिनी अंशिका शामिल हैं ने बहुत ही अच्छा टी एलएम कबाड़ से जुगाड़ करके बनाया था जिन पर उन बच्चों से निर्मित टी एलएम के संबंध में प्रश्न किया सटीक उत्तर मिलने पर उन्हें शाबाशी दी और कहा की अंश जैसे बच्चे हमारे विद्यालय का गौरव है। इन बच्चों से दूसरे बच्चों को सीख लेनी चाहिए। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र का भी पर्यवेक्षण कर यहां की स्थिति जानी। अपराहन 12.40 पर प्राथमिक विद्यालय आशिका बाद पहुंचे यहां पर कुल कार्यरत छह शिक्षकों में गिरीश चंद्र प्रधान अध्यापक सहित सभी उपस्थित पाए गए ।कक्षा 3, 4 ,5 में अर्धवार्षिक परीक्षा में बच्चे कला के प्रश्नोत्तर हल कर रहे थे। यहां 105 के सापेक्ष 90 छात्र छात्राएं मौजूद रहे। सभी शिक्षक अपनी अपनी कक्षा में शैक्षणिक कार्य करते हुए पाये गये। कक्षा एक में मीना कुमारी शिक्षामित्र और कक्षा 2 में संतराम सहायक अध्यापक कक्षा शिक्षण कार्य कर रहे थे उनका अवलोकन किया। दोनों विद्यालयों में खेल सामग्री, गणित किट, बुक बैंक, शिक्षक डायरी ,आकलन ट्रैक्रर पर फोकस किया और शिक्षकों से टी एलएम के माध्यम से शिक्षण कार्य करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि कक्षा एक और दो के बच्चे बुनियाद के पत्थर हैं यदि शैक्षणिक बुनियाद मजबूत होगी तो आगे शैक्षणिक स्तर का अच्छा सुधार संभव है। सभी शिक्षकों को निपुण लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। यहां पर आंगनबाड़ी केंद्र का भी अवलोकन कर उचित दिशा निर्देश दिए। शैक्षिक सपोर्टिव सुपरविजन के समय सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने भी मौजूद रहे तथा कक्षाओं में आदर्श पाठ का टी एल एम के माध्यम से प्रस्तुतीकरण भी किया।
