पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने पत्रकारों से किए वादे को किया पूरा मंदिर पहुंच कर साफ सफाई की
लालगंज,रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
इलेक्ट्रोनिक एंड प्रिंट मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीते दिनों पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात करके गेगासो स्थित मां संकठा धाम में फैली गंदगी के विषय में वार्ता की थी। जिस पर श्री सिंह ने स्वयं चलकर सफाई करने का वादा किया था। आज किए गए वादे को पूरा करने के क्रम में श्री सिंह ने मंदिर पहुंच कर अपने हाथों से मूर्तियों की सफाई की और वहां के लोगों से कचरा डस्टविन में डालने की अपील की। तत्पश्चात गंगा स्नान करके श्री सिंह ने भगवान शिव का अभिषेक भी किया। वहां उपस्थित लोगों ने श्री सिंह के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंशा की। इस मौके देवेंद्र सिंह,आशु सिंह,अमर दीप सिंह, पत्रकार राम मिलन शर्मा,मनीष गोस्वामी,रवि शंकर प्रजापति,कवि वाई पी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।