ऊंचाहार,रायबरेली। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल मंगलवार को एनटीपीसी ऊंचाहार के गोमती गेस्ट हाउस में पहुंचे । वहां स्थानीय ठेकेदारों तथा मजदूर प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की l बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने भाजपा नेता अजय अग्रवाल को बताया कि एनटीपीसी पावर स्टेशन से भू–प्रभावित क्षेत्र में निवास कर रहे ठेकेदार, मजदूर तथा सुपरवाइजरी स्टाफ जिनकी संख्या लगभग पांच हज़ार है, इसको एनटीपीसी से काम नहीं दिया जा रहा है और पिछले 30 वर्षों से चली आ रही लिमिटेड टेंडर प्रक्रिया को बंद कर अब एस्टीमेट के बराबर का टर्नओवर मांगा जा रहा है जो कि किसी भी प्रभावित क्षेत्र के ठेकेदार का नहीं है और यह उनको हटाने के मकसद से किया गया है, और बाहर की बड़ी कंपनियों को काम दिया जा रहा है जिससे कि स्थानीय मजदूर, तकनीकी स्टाफ, सुपरवाइजरी स्टाफ तथा ठेकेदार भूखों मरने की कगार पर पहुंच रहे हैं। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने वहां मौजूद सभी को आश्वासन दिया और कहा कि इस सम्बंध में जल्द ही केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से बात करे के समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप यादव, हरिशंकर मौर्य, ठेकेदार तथा मजदूर नेताओं में नीरज मिश्रा, जयशंकर सिंह, बब्बन सिंह, बी.के. सिंह (मामा), हरिशरण सिंह (मन्नू सिंह), पी. सी. त्रिपाठी, पवन पाण्डेय, शिव बहादुर व प्रदीप कुमार उपस्थित थे |
I have watching continue your good News report I have see you are have very sincere and very interesting reporting for all things very important I have very happy from your loyalty report I have like you think you so much