पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर इंटर कालेज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई!
निवर्तमान एमएलसी सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए!
CRS शहजहाँपुर-मीरानपुर कटरा/रिपोर्टर-अनुराग अग्रवाल!
कटरा नगर के स्वामी धर्मदेव प्रभाकर इंटर कालेज में समाजवादी पार्टी के सरंक्षक पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धये मुलायम सिंह यादव नेता की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई! जिसमे सपा के निवर्तमान एमएलसी माननीय अमिय यादव ने स्व नेता जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर कहा नेताजी पिछड़े वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़ने वाले और किसानों नौजवानों की लड़ाई लड़ने वाले एकमात्र नेता थे! नेता जी के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है और पूरा देश सदमे में है!
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, गुरु जी सुरेंद्रपाल सिंह, जिलासचिव ओमकार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जैतीपुर ओमवीर सिंह यादव, ग्राम प्रधान सिउरा शरद यादव, वेदराम यादव विनोद कश्यप तौफीक कुरैशी ब्लॉक अध्यक्ष खुदागंज रामबहादुर गुप्ता, ग्राम प्रधान नन्हे सिंह यादव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य राधेश्याम यादव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य बाबू सिंह, महावीर यादव, प्रधान झब्बू सिंह यादव, सौरभ मिश्रा, वैभव मिश्रा, उमेन्द्र यादव, इंद्रजीत यादव, जनाब अजीम खान, प्रवेश यादव, प्रीतम सिंह अंकित यादव, विकास यादव उपस्थित रहे!