Report CRS फ़िरोज़ाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आज फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर बरसे।
यूपी के जनपद फिरोजाबाद में आज सपा के पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव के बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव संग तमाम सपा के दिग्गज नेता शादी समारोह में पहुंचे।जहां मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी कभी महंगाई पर बात नहीं करेगी, बेरोजगारी पर बात नहीं करेगी, महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी चरम सीमा पर है, आगे उन्होंने कहा एलआईसी का पैसा डूब रहा है एसबीआई का पैसा डूब रहा है जिस तरीके से पहले एसबीआई और एलआईसी के बड़े अधिकारी जेल गए थे क्या इस बार भी जेल जाएंगे क्या ये तो मामला 1200 करोड़ का था लेकिन अब तो मामला भारत का एक लाख करोड़ का है। आगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बताना चाहिए कि वह आखिरकार क्या कार्यवाही करेगी और डूबते हुए उद्योगपतियों को कैसे बचाएंगी।
