पुलिस अपनी वाहवाही बटोरने की लालच में हुई लापरवाह!
नगर में बाईक चोरी की घटनाए बढ़ी, ई-रिक्शा से बिगड़ी जाम स्थिति!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-पुलिस अपनी वाह वाही बटोरने की लालच में कितनी लापरवाह हो गई कि नगर में बाईक चोरो का आतंक एक बार फिर बढ़ने लग गया! वहीं दूसरी ओर नगर में ई-रिक्शा से बढ़ी जाम समस्या की जिम्मेदार भी स्थानीय पुलिस को ही माना जा रहा है क्यूंकि स्थानीय पुलिस यदि ई-रिक्शा पर पूर्व से कन्ट्रोल करने की कबायद शुरु क देता तो आज यह स्थिति नही होती जिसके तहत नगर की सड़को पर जहाँ ई-रिक्शा की भरमाण देखने को मिल रही हैं तो वहीं हाईवे पर भी लापरवाही से मौत को दावत देते ई-रिक्शा चलते नज़र आते हैं!
सूत्र बताते हैं कि पुलिस के कांधो पर नगर की सुरक्षा का दायित्व होता है लेकिन वे इस दायित्व की आड़ में अक्सर पुलिस के सिपाही मजदूरो व मजलूमो के साथ अभ्रद व्यवहार कर घन उगाही करते नज़र आ जाते हैं! नगर में सार्वजनिक स्थानो पर तैनात होमगार्ड, सत्ता के हितैसियों को एक आँख नही सुहाते और इस सम्बन्ध में पुलिस अपनी जिम्मेदारी से कतराते नज़र आते हैं जिसके तहत जहाँ एक ओर नगर की सड़को पर ई-रिक्शा अपने आतंक से घंटो जाम लगाने से नही चूकते तो वहीं पुलिस की इस लापरवाही के नतीजे मोटरसाईकिल चोरो का आतंक एक बार नगर में बढ़ रहा है! घर के दरबाज़े पर खड़ी मोटर साईकिले या साईकिल अब सुरक्षित नज़र नही आती!
बताया जाता है कि पुलिस अपने दायित्वो से मुंह मोड़ नगर के नागरिको पर CCTV लगवाने का दबाव बना रही है जबकि विगत 5 वर्ष से नगर के सार्वजनिक स्थानो पर पुलिस/प्रशासन द्वारा कैमरे लगाने की प्रक्रिया मात्र एक चर्चा बन कर ठंडे बस्ते में पहुंच गई क्यूंकि कोतवाली परिसर में लगे कैमरे भी लगातार ठीक से संचलित नही होते नज़र आते हैं! दूसरी ओर अपराध मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने में सबसे अग्रणी माने जाने वाल सूत्रो को पुलिस अब एक आँख देखना पंसद नही करती! पुलिस मुक्त करने में स्थानीय पुलिस अब सिर्फ उनसे बात और मीटिंग करती नज़र आती है जो स्वंय और उनके लिए अबैध धन कमाई का जरिया बने हुए हैं!
