पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर पर किया पथराव, महिला समेत तीन घायल
रायबरेली जिले में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग घर पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि विरोध करने पर दबंगों ने महिला समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला को गंभीर चोटे आई हुई है
घटना गदागंज थाना क्षेत्र के मलाका मजरे भगवंत पुर चन्दनहिया गांव की है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।