पीएम श्री विद्यालय धरई का वार्षिकोत्सव , ग्राम शिक्षाचौपल एवं खेलकूद प्रतियोगिता
सलोन रायबरेलीl पीएम श्री विद्यालय धरई का वार्षिकोत्सव , ग्राम शिक्षाचौपल एवं खेलकूद प्रतियोगिता एसएमसी अध्यक्ष हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान रहेl इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता , नृत्य, एकांकी के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गयाl आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उमा मिश्रा और कलावती के साथ-साथ जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक रन्जीत साहू ने अपने विचार साझा कियाl समस्त कार्यक्रम सुधा कुमारी वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन पर आयोजित हुआl इस अवसर पर बोलते हुए अभिभावकों को अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने कहा कि ग्राम शिक्षा चौपाल हमारा आंगन हमारे बच्चे विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता वार्षिकोत्सव पीएम श्री विद्यालय में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तस्लीम राबिया वहां के स्टाफ एवं एसएमसी सदस्यों ने संपन्न कराकर एक सराहनीय कार्य किया है अभिभावकों से निवेदन है कि बेटों के साथ बेटियों को जरूर शिक्षित कराकर अपने बच्चों को नियमित विद्यालय की मुख्य धारा से जोड़ें इस अवसर पर कक्षा एक की शगुन सिमरन सुनैना कक्षा दो की आराध्य लाजो आलिया कक्षा 3 की सौम्या रागनी अरशद अली कक्षा 4 की जैनब बानो अलकमा दिव्यांशी और कक्षा 5 के साहिल प्रिंस और अमित को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर अभिभावक सुनीता गौसिया संगीता रहना कमर जहां शिक्षक सर्वेश कुमार रिजवाना बानो शिव बालक सर्वोच्च राजेश्वरी सिंह अरविंद कुमार शाहिद के अतिरिक्त भारी संख्या में अभिभावकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई संचालन एवं आभार ज्ञापन कासिम हुनर शिक्षक ने किया।