पालिका हठधर्मी के चलते नही हो रही नाले नालियों की सफाई! 15 जून से आ सकती है मानसून!
तिलहर/शाहजहाँपुर-मानसून सर है और नगर के नाले गंदगी से भरे पड़े हैं! सफाई के नाम पर विभाग पूरी तरह असमर्थ नज़र आ रहा है! नगर की दैनिक सफाई व्यवस्था की जहाँ तक बात की जाए तो मुख्य बाजार में सफाई के नाम दस दस बजे तपती दुपहरी में खानापूर्ती होती नज़र आती है!
नगर मे दैनिक सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप्प होती जा रही है तो दूसरी ओर बारिश का पानी नगर से बाहर निकालने वाले छोटे बड़े लगभग 35 नालो की सफाई जहाँ बीते वर्षो में मामसून सत्र में समय से पहले करा ली जाती रही तो वहीं इस वर्ष जून का लगभग आधा माह बीतने को हैं लेकिन अब तक एक भी नाले से गंद नही निकाला जा सका जबकि मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को मानसून आने की संभावना जताई गई है!
नगर पालिका परिषद की हठधर्मी के चलते नालो की सफाई समय से न कराए जाने पर हल्की से बारिश में ही नगर घंटो जलमग्न हो जाता है जिससे आवासीय कालोनियों व मुहल्लो में काफी आर्थिक नुकसान हो जाता है! सूत्र बताते हैं कि इस बार अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष की सयुक्त राय से नगर के छोटे बड़े लगभग 35 नालो की सफाई का ठेका ठेकेदारो को दे दिया जिससे सफाई व्यवस्था तो ठप्प नज़र आ ही रही है वहीं इस काम पर सरकार के लाखो करोड़ो के बंदरबाट की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता!
