CRS AGENCY। पाकिस्तान के क्वेटा में एक सैन्य ठिकाने पर बुधवार को बड़ा आतंकी हमला हो गया। इस आतंकी हमले में कम से कम चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। सेना और सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इस्लामी आतंकी भारी मात्रा में बंदूक ग्रेनेड और रॉकेटों से लैस थे। सेना ने कहा कि इस हमले में अन्य पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पाकिस्तान के क्वेटा में एक सैन्य ठिकाने पर बुधवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में कम से कम चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। सेना और सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इस्लामी आतंकी भारी मात्रा में बंदूक, ग्रेनेड और रॉकेटों से लैस थे।
आतंकी हमले में पाक सैनिकों की मौत हो गई है। सेना ने कहा कि इस हमले में अन्य पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में कम से कम तीन आतंकी मारे गए। उन्होंने बताया कि दो अन्य हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्वेटा सैन्य अड्डे पर आतंकी हमला में पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कई आतंकियों ने तड़के उत्तरी बलूचिस्तान में सैन्य अड्डे पर हमला कर दिया। सेना ने कहा कि आतंकी के सैन्य ठिकाने पर घुसने की कोशिश कर रहे थे, जांच के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई।।
