पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास कोतवाली में हुई शिकायत।
ऊंचाहार रायबरेली
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बीकरगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का प्रयास किया गया। आरोप है कि बच्ची के गुप्तांगों से छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने ऊंचाहार कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है इस घटना ने समाज में आक्रोश पैदा किया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरकार और प्रशासन को भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
