भारत सरकार के प्रोजेक्ट चीता पर लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में मनाया गया हर्ष!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से भारत में हुई चीतों की वापसी:दीपक सक्सेना!
पर्यावरण संरक्षण के लिए चीतों का विशेष महत्व:प्रदीप वैरागी!

CRS पुवायां, शाहजहांपुर-शनिवार को लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में भारत में चीतों की वापसी होने पर बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की! प्रार्थना सभा में कक्षा 9 व 10 के बच्चों नित्यांश शर्मा, हर्षित गुप्ता, सिमरदीप कौर,राधिका गुप्ता, निर्भय शुक्ला, अभिनव सिंह, अभिनव कुमार, शिवांशु मिश्रा, आशीष शर्मा, परी गुप्ता, अपूर्वा मिश्रा, प्रतिभा प्रजापति, श्रुति मिश्रा स्तुति पाठक ,दीप्ति वर्मा व पुष्कर कुमार ने अपने समाजिक विज्ञान के शिक्षक लखविंदर सिंह के निर्देशन में चीता के सरंक्षण व रख-रखाव सम्बन्धित पोस्टर व प्रोजेक्टस बना कर सभी को दर्शाया व श्रुति ने भी सबको सरकार द्वारा चलाये गए “चीता प्रोजेक्ट’ के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया!
प्रधानाचार्य दीपक कुमार सक्सेना ने प्रार्थना सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि,” चीता को 1952 में ही भारत से विलुप्त प्रजाति घोषित कर दिया था। सरकार के अथक प्रयासों से आज 2022 में सत्तर वर्षों के बाद पुनः भारत मे पहली बार आठ चीतों को नामीबिया से लाकर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जनपद के कूनो नेशनल पार्क में संरक्षण दिया जाएगा!
कूनो नेशनल पार्क को उनके लिए उचित इसलिए बताया गया है क्योंकि वहां का वायुमण्डल ,तापमान व वातावरण इत्यादि अफ्रीका व नामीबिया के समरुप है और ये आठ चीते पल-बढ़ सकते हैं। इनकी अभी उम्र लगभग 4 से 6 वर्ष की है!अगली बार साउथ अफ्रीका से बारह चीते और आएंगे! पूरी दुनिया मे उनकी संख्या लगभग सात हजार होगी किंतु भारत मे वे नगण्य थे!
सरकार का ये प्रयास सराहनीय है तथा भारत मे उनके आने से इकोलॉजिकल सिस्टम को लाभ मिलेगा! सबसे ज़्यादा संख्या चीतों की अफ्रीका में है और अब हम उम्मीद करते हैं कि कुछ ही वर्षों में हमारा भारत सबसे अधिक चीतों की संख्या वाला देश बन जायेगा!
साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन का बधाई संदेश दिया और सबसे जल,थल व जीव -जंतुओं के संरक्षण के लिए प्रयास करते रहने व लोगो को इसके प्रति जागरूक करते रहने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ लिपिक श्रेयस मिश्रा जी ने एक भावपूर्ण कविता के माध्यम से बच्चों को अपने माता-पिता व गुरुजनों की आज्ञा पालन के लिए प्रेरित किया!
प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक फैज़ान आलम ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राघव त्रिवेदी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया!
इस अवसर पर कमल कुमार, बृज भूषण शुक्ला, गौरव मिश्रा, आनंद शर्मा, पवनसुख मिश्रा, कवि प्रदीप वैरागी, फैजान आलम , जलज त्रिवेदी, केशव कटियार, रोशनी श्रीवास्तव, इंद्रजीत कौर, कनक गुप्ता, यासमीन नूर आदि शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं!
