परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा एक दम्पति की प्रशंसनीय बिदाई!
CRS शाहजहाँपुर-पुलिस अधिक्षक के निर्देशन में, पुलिस लाईन स्थित परामर्श का केन्द्र का आयोजन किया गया! इस आयोजन में 8 पत्रावली प्रस्तुत की गई जिसमें एक दम्पति की सकुशल बिदाई कर दी गई! दम्पति खुशी खुशी अपने घर चले गए!
मामला जनपद के थाना सिंधौली क्षेत्र का है! जहाँ की निवासिनी प्रियांशी पुत्री सत्यपाल की शादी
लगभग ढाई वर्ष पूर्व ऋषि कुमार पुत्र राम अवतार निवासी कैलाश नगर कॉलोनी हथोड़ा बुजुर्ग थाना रोजऻ जनपद शाहजहॉपुर के साथ हुई थी! दोनो पति पत्नी मे कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था! दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद शाहजहाँपुर बुलाया गया! दोनो पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया! दोनो पक्षो की वार्ता में नतीजा निकला कि प्रथम पक्ष व द्वितीय पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है! दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और फिर दोनो को परिवार परामर्श केंद्र से विदा किया गया!
इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र में उप निरीक्षक श्रीमती मधु यादव, महिला आरक्षी पूनम मिश्रा, महिला आरक्षी लक्ष्मी, आदि मौजूद रहे!
