ऊँचाहार,रायबरेली। क्षेत्र के कन्दरावां गाँव निवासिनी बुजुर्ग महिला ने एक युवक पर अपनी बहु को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए दो वर्षीय बच्चे को छोड़ व आभूषण लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के कन्दरावां गाँव निवासिनी निर्मला का आरोप है कि उसकी निर्दयी बहु चाँदनी एक दो वर्षीय बच्चे की माँ है जिसे बुधवार की भोर कोतवाली क्षेत्र के रोहनिया निवासी अच्छे कुमार बहला फुसला कर भगा ले गया। आरोप है कि उसकी बहु चाँदी कि छागल,करधनी व एक एंड्रॉयड मोबाइल लेकर युवक संग फरार हो गई है। पीड़िता ने आसपास व रिश्तेदारों में काफी खोज बीन की लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो पीड़िता कोतवाली में नामजद शिकायत की है।
