नारकोटिक्स समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर जिलाधिकारी ने दिए कई अहम दिशानिर्देश!
CRS शाहजहाँपुर-कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में नारकोटिक की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि अफीम की खेती बिना अनुमति के ना हो तथा लाइसेंस धारक ही अफीम की खेती करें, अवैध खेती पर रोक लगाई जाए!
अवैध शराब एवं भांग बिक्री पर रोक तथा जब्तीकरण पर प्रभावी कार्यवाही करने को जिलाधिकारी श्री सिंह ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया तथा ग्रामीण क्षेत्रो में बनने वाली अबैध मदिरा व बिकने वाले मिलावटी मदिरा पर तत्काल रोक लगाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ ही नियमित छापेमारी कर कठोरतम कार्यवाही अमल में लाए जाने के निर्देश भी जारी किए! अवैध रूप से बिक रही शराब, गांजा, अफीम भांग आदि नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती बरतते हुए उस पर पूर्णतयः रोक लगाने का निर्देश दिया!
उन्होने अधिकारियों से कहाकि मादक पदार्थों से सम्बंधित किसी भी शिकायत को पूरी गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही करें साथ ही यह भी कहा कि सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर लें, जिससे अफीम की अनाधिकृत खेती न हो पाए! जितने रकबे का लाइसेंस दिया जाए उसके अनुसार अफीम की खेती होने दी जाए तथा रकबे के अनुसार अफीम उत्पादन पर भी कड़ी नजर रखी जाए!
उन्होंने निर्देश दिए कि जो किसान अफीम खेती करने का लाइसेंस लिए हैं और खेती नहीं कर रहे हैं ऐसे किसानों के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई करें!अफीम की अनाधिकृत खेती और तस्करी को प्रतिबंधित किया जाना अत्यंत आवश्यक है!
इस मौके पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भी निर्देशित किया कि विद्यालयों के आसपास 100 मीटर की परिधि में नशीले एवं मादक पदार्थों के बिक्री की दुकान नहीं होनी चाहिए जिससे कि युवाओं में बढ़ते नशे की लत के कारण होने वाले दुष्प्रभाव को रोका जा सके! मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण कर अवैध एवं नशीली दावाओं की बिक्री पर रोक लगाएं! उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नारकोटिक में इनफोर्समेंट की कार्रवाई युद्ध स्तर पर करें!
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राशिद अली सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे!