नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थो के सेवन के विरुध BDO ने शपथ दिलाई!

CRS शाहजहाँपुर-जनपद के विकास खंण्ड खुदागंज स्थित BDO ब्रजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध विकास खंण्ड कार्यालय परिसर में आज शपथ दिलाई गई तथा इस दौरान उन्होने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते है तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है!
नशे के बिरुध शपथ कराने के पश्चात खंण्ड विकास अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने मौजूदगंण को संवोदित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होती है तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है अतः यह अति आवश्यक है कि नशा मुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े, देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय परिवार मित्र बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त करेंगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए इसलिए लिए हम सब मिलकर अपने शाहजहाँपुर(उत्तर प्रदेश) को नशा मुक्त करने का दृढ़ निश्चय करें मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा जय हिंद!