नम आँखो और मंत्रोच्चारण के साथ दी गई डॉ० दिव्यांशु को मुखाग्नि

!
CRS शाहजहाँपुर-चाचा की स्मृति में स्वर्ण जैयंती समारोह की तैयारी में व्यस्त डाक्टर दिव्यांशु आर्य की उस समय मौत हो गई जब वे कार्यक्रम में आने वाले मेहमानो को शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन से लेने जा रहे थे!
जनपद के रुद्रपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय परिसर में डॉ० दिव्यांशु के चाचा बलिदानी ब्रह्मदत्त आर्य की स्वर्ण जैयंती समारोह 21 दिसम्बर 2023 गुरुवार से आरंभ हो रहा था! गुरुकुल परिवार के पंडित आरेन्द्र कुमार आर्य वेदाचार्य के छोटे पुत्र 26 वर्षीय आर्युवेद डॉ० दिव्यांशु आगरा में अपना क्लीनिक चला रहे थे!
डॉक्टर दिव्यांशु को अलविदा कहने गुरुकुल प्रागंण मे सैकड़ो की भीड़ पहुंची! इस दौरान पूर्व तिलहर बिधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, बिधायक सलोना कुशवाह सहित जिले के कई वरिष्ट नेता मौजूद रहे!
