नगला हाजी निवासी चार व्यक्तियों पर गंभीर धाराओं मों मुकदमा दर्ज!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-माननीय न्यायानय के आदेश पर तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गावं नगला हाजी निवासी राजदीप सिंह पुत्र परमजीत, सियाराम पुत्र विहारी, विवेक पुत्र सियाराम तथा राकश पुत्र जबाहर नाम के चार व्यक्तियों पर ipc की धारा 452, 307, 427, 341, 323, 504, 506 में CRPC की धारा 156/3 के अन्तर्गत न्यायालय के आदेश से आखिर पुलिस ने प्रार्थिमिकी दर्ज की!
अक्सर ऐसा देखने सुनने में आता है कि कई बार पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी न्यायालय का सहारा लेना पड़ता है जबकि यह रिपोर्ट दर्ज करने वाला मामला स्थानीय पुलिस को करना चाहिए परन्तु इस बात से कदापि इंकार नही किया जा सकता कि सीधे तौर पर पीड़ित की पुकार स्थानीय पुलिस नही सुनती जबकि दूसरी ओर जनता के प्रति सम्नव्य बनाए रखने का दम जरुर भरती है लेकिन स्थिति आज भी इसके विपरीत ही देखने को मिलती है!
थाना क्षेत्र के गावं नगला हाजी के जगदीश सिंह पुत्र सौदाग़र पुर को fir दर्ज कराने के लिए न्यायालय का दरबाजा उस समय खटखटाना पड़ गया जब वो अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा लगा कर थक गया और हिम्मत हार गया! 24 जनबरी 2024 को न्यायालय से की गई प्रार्थना पर किए गए आदेश का पालन करते हुए तिलहर पुलिस ने 13 फरबरी में चार व्यक्तियों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की! न्यायालय पर आज भी जनता का विश्वास कायम है क्यूंकि जब पुलिस नही सुनती, अधिकारी नही सुनते तब न्यायालय जरुर सनता है!
(इमरान साग़र की क़लम से)