नगर में निकाली गई भव्य पगधार शोभायात्रा! नंगे पांव रास्ते भर भक्त शरबत की धार छोड़ते चल रहे थे! 
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर स्थित बहादुरगंज देव स्थान से नवरात्र की नौवीं को भगवती की पूजा अर्चना के बाद देव स्वरूप झांकियों के साथ भव्य पगधार शोभायात्रा निकाली गई!
शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे देवस्थान से माता वैष्णो देवी , भगवती दुर्गा, खाटू श्याम बाबा तथा कमलासन पर विराजमान माता लक्ष्मी तथा सरस्वती की भव्य झांकियां के साथ शोभायात्रा शुरू हुई! भक्त इस दौरान नंगे पांव जल और शरबत की धार छोड़ते चल रहे थे!
शोभायात्रा नगर के मोहल्ला कुंवरगंज, सराफा बाजार, मुख्य चौराहा बिरियागंज से पुराना रोडवेज होकर मोहल्ला मौजमपुर दातागंज, निजामगंज से मुख्य चौराहा होकर पुरानी गल्ला मंडी पोटरगंज, कुंवरगंज होती हुई, देव स्थान पर लगभग 3 बजे पहुंच कर समाप्त हुई!
हवन के बाद शाम सात बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, रात्रि में भजन कीर्तन चलता रहा! इस दौरान कार्यक्रम में उमाशंकर तिवारी, व्यापारी नेता सौरभ गुप्ता रवि,
सुरेंद्र राठौर, अनिल राठौर,
विशाल मौर्य, सभासद अमित लोधी, सत्येंद्र सिंह, कन्हैयालाल कश्यप, अमित मौर्य, रामनिवास मौर्य, आशीष कुशवाहा, रामू मौर्य, सचिन राठौर, पीयूष राठौर, मनोज पाल, प्रदीप पेंटर, नरेश कश्यप, रामू प्रजापति, पातीराम पाल, गब्बर प्रजापति आदि मौजूद रहे!
