- नगर पंचायत ऊंचाहार में हुए घटिया सामग्रीयों से निर्माण की पोल खोलती सड़कें।
रायबरेली ऊँचाहार इटरलाकिंग किए हुए महाने भी नहीं हुए उससे पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी नगर पंचायत ऊँचाहार वार्ड नं. 3 की सड़कें अपनी ही बदहाली पर आंसू बहा रही है
आपको बता दें कि ऊँचाहार नगर पंचायत में ठेकेदरों का दंश झेल रहे नगरवासी अब इन दिनों अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं , आपको बता दें कि सरकारी पद्धति के अनुसार इंटरलॉकिंग वाली जगह पर डीपीसीआर एवं 3 इंच सीसी होना अनिवार्य रहता है जिसके बाद इंटरलॉकिंग की जाती है जबकि यहां पर कच्चे रास्ते पर हल्की सी छोटी गिट्टी बिछा के राख के ऊपर ही इटे लगा के लीपापोती कर दी कुल मिलाकर लीपापोती कर सरकारी बजट को उठाना इन का मुख्य उद्देश्य रहता है इस बात को लेकर वार्ड न. 3 निवासी रईस अहमद ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत में की गई परंतु इस ओर कोई भी जिम्मेदार देखने तक नही आता वही बजबजाती नालियां व गंदगी नगर पंचायत के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। वहीं इस बारे में अधिशासी अधिकारी से बात की गई तो बताया कि नगर पंचायत के द्वारा सड़क का निर्माण नही कराया गया है (डूडा) के द्वारा कराया गया जिस पर PO डूडा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मेरी जानकारी में नही है जानकारी होने पर कार्यवाही की जाएगी।
