नगर निगम/निकाय चुनाव 2022 चुनाव को लेकर यूपी में सरगर्मियाँ हुईं तेज!
CRS शाहजहाँपुर-उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियाँ लगातार जोर पकड़ती जा रही हैं! मतदाता सूचियों पर नगर निग़म, नगर पालिका स्तर पर कर्मचारियों मतदाता सूचियों पर दिन रात कार्य करते देखा जा रहा है!
क्यूंकि राज्य निर्वाचन आयोग उ०प्र० लखनऊ की अधिसूचना संख्या- 399/रा०नि०आ०अनु०-4/न०नि०/ 49-22/2022 दिनांक 18 अक्टूबर 2022 के द्वारा निर्गत निर्देशो के क्रम में जिला मजिस्ट्रेटो/जिलाधिकारियों (न०न०) को आदेश दे दिया गया है!
उक्त निर्देश में एतद्दारा शाहजहाँपुर को निर्देश दिया गया है कि जनपद में
नगरीय निकायों की निर्वाचन नामावली का निम्नलिखित समय सारिणी के अनुसार पुननीरिक्षण किया जाए! 31 अक्टूबर 2022 में ड्राफ्ट के रूप में नामावली का प्रकाशन तथा ड्राफ्ट के रूप में निर्वाचन नामावली का निरीक्षण तथा दावें एंव आपत्तियों को प्राप्त करने का कार्य 1 नवम्बर 22 से 7 नवम्बर 22 तक करना तय किया गया!
वहीं 8 नवम्बर 22 से 12 नवम्बर 22 तक दावें और आपत्तियों का निस्तारण समय रखा गया है तथा 14 नवम्बर 22 से 17 नवम्बर 22 तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियो की पांण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हे मूल सूचि में यथास्थान समाहित करने की कार्यवाही की जाएगी! और 18 नवम्बर 22 को अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचन नामावलियो का जनसामान्य के प्रकाशन होगा!
नगर निगम चुनाव 2022 चुनाव को लेकर यूपी में सरगर्मियां तेज हैं! इसी सरगर्मी के बीच नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न प्रकार की पोस्टे शोसल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है! हालांकि अभी मतदान की स्पष्ट तारीख पता नही चल सकी परन्तु शासन निकाय चुनाव समय पर कराने के लिए पूरी तत्प्रता से लगा नज़र आ रहा है! इंतज़ार करिए अगली सूचना तक!
