दो सगे भाईयों हमलावर हुए दबंग प्रधान पुत्र , भाई की वर्दी उतरवाने की धमकी।
ऊंचाहार, रायबरेली। अपनी विवादित शैली से विवाद के घेरे में रहने वाले विद्यालय प्रबंधक का एक और कारनामा प्रकाश में आया है। अपने खेतों में बिजली का खंभा लगाने से मना करना दो सगे भाईयों को भारी पड़ गया। प्रधान पुत्र ने पिता समेत अपने अज्ञात साथियों और भाई के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगो पर भाई की वर्दी उतरवा लेने की धमकी का आरोप है। इसके पूर्व विद्यालय के प्रबन्धक पर छात्र को बंधक बनाने का आरोप लग चुका है। बाद में मामले में सुलह समझौता हो गया था। अब मामले में
दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन गांव निवासी रंगनाथ का आरोप है कि सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उसके गांव स्थित खेतों में बिजली का खम्भा लगाया जा रहा था। रंगनाथ ने विभाग के कर्मचारियों से खंभा किनारे लगाने को कहा तभी गांव के अजीत कुमार ने जबरन उसकी भूमि में खंभा लगवाने को कहा इसपर विरोध करने पर विपक्षी अजीत कुमार अपने भाई अजय मौर्य अपने पिता समेत कुछ अज्ञात साथियों के साथ उसपर हमलावर हो गए। दबंगों ने दोनों भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित रंगनाथ का भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। विपक्षी पर उसकी वर्दी उतरवाकर हैंगर में टांगने की धमकी देने का आरोप है। वहीं दूसरे पक्ष से दी गई तहरीर में गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। मारपीट का कारण 31अगस्त को हगाड़ी खड़ी करने पर हरिजन गेटमैन से विवाद बताया है। दूसरे पक्ष से घायल अजीत कुमार ने खुद पर हमले की बात बताते हुए गम्भीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है। इसके पूर्व मार्च माह में असलहापुर निवासिनी पीआरडी की जवान अनीता यादव ने विद्यालय प्रबंधक पर उसके पुत्र जो उसके विद्यालय में छात्र है को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। बाद में सभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामले में सुलह समझौता करवा दिया गया।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
