केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत है।
CRS AGENCY। शिक्षा के लिए आईआईटी पूरी दुनिया में अपनी गुणवत्तापूर्ण प्रसिद्ध है। आईआईटी का ग्लोबल स्तर पर भी अब विस्तार किया जाएगा। इससे आईआईटी (IIT) की धमक अब विदेश में भी होगी। तंजानिया में IIT का कैंपस इस साल के अंत तक खुलने जा रहा है। ये पहला मौका होगा जब IIT का कैम्पस विदेश में खुलने जा रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह आईआईटी परिसर भारत के बाहर स्थापित होने वाला पहला आईआईटी परिसर है। ये भारत और तंजानिया के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती का ही केंद्रित असर है। भारत पूरे अफ्रीका और वैश्विक दक्षिण में लोगों के बीच संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की याद दिलाता है। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आईआईटी मद्रास- ज़ांज़ीबार परिसर की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह पहल दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ अफ्रीका के साथ लोगों के बीच मजबूत संबंध बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आईआईटी के नए परिसर में नामांकित छात्रों को आईआईटी मद्रास की डिग्री दी जाएगी।मॉडर्न डिग्रियों से एक विविध समूह को आकर्षित करने की उम्मीद है और इसमें तंजानिया और अन्य देशों के स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे. भारतीय स्टूडेंट्स भी इन कार्यक्रमों में आवेदन करने के पात्र हैं।
