डलमऊ रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
देर रात बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई जिससे आधा दर्जन से अधिक बराती गंभीर रूप से घायल
एंकर रायबरेली में देर रात हुआ सड़क हादसा बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई आधा दर्जन से अधिक बराती गंभीर रूप से घायल मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोहवा नटकी गांव के पास का है जहां क्षेत्र के लालजी पुरवा से बारात हरचंदपुर गई हुई थी सभी बाराती ओमनी कार यूपी 33 AV 1853 से बारात से वापस अपने घर वापस आ रहे थे तभी कार ड्राइवर हिमांशु गुप्ता को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई जिसे कार के परखच्चे उड़ गए वह कार सवार सभी लोगों में चीख-पुकार मच गई है स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया