रायबरेली। दीपावली के त्यौहार को लेकर कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे आईजी प्रशांत कुमार आज रायबरेली पहुंचे। सबसे पहले वे वृद्धा आश्रम पहुंचकर आश्रम में मौजूद बुजुर्गों को गिफ्ट देकर दीपावली त्यौहार को साझा किया। इसके बाद शहर के डिग्री कॉलेज से लेकर घंटा घर तक पैदल मार्च कर त्योहार को शांति पूरक मनाने का संदेश दिया। फुट मार्च कर उन्होंने जनपद वासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
मीडिया से रूबरू हुए आईजी प्रशांत कुमार ने सबसे पहले जनपद वासियों और पुलिस महकमे के लोगों को दीपावली त्यौहार पर बधाई देते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण से मनाया जाए।किसी प्रकार से त्योहार को गलत तरीके से ना मनाए। जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है साथ ही फायर ब्रिगेड के अधिकारियों सहित स्वास्थ्य महकमे में से वार्तालाप की गई है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि त्यौहार में शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अशांति ना फैलाएं। सुरक्षित तरीके से पटाखे जलाएं उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल, फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड पर है किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। इस मौके पर जिले के पुलिस मुखिया डाक्टर यसबीर सिंह सहित सीओ सिटी अमित सिंह व शहर कोतवाल राजेश सिंह मौजूद रहे।
वहीं सीओ सिटी अमित सिंह और सदर कोतवाल राजेश सिंह सदर कोतवाली क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां पर गरीब बच्चों को पटाखे और मिठाइयां फुलझड़ियां लाई चुरा गट्टा सभी सामग्रियां बच्चों में और परिवार जनों में बांटा कुष्ठ आश्रम के बच्चों के साथ छोटी दीपावली मनाई