CRS NEWS: जनपद रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के दीन शाह गौरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गोदाम में शिवेंद्र प्रताप सिंह मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 13 फरवरी 2026 को गदागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 फरवरी की रात चोरों ने गोदाम का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सौर ऊर्जा पम्प का मोटर सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
12 फरवरी की सुबह जब गोदाम खोला गया तो सामान गायब देखकर घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।