दिल्ली क्राइम ब्रांच व कटरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक करोड़ रुपए की स्मैक बरामद।

CRS अनुराग अग्रवाल की रिपोर्ट!
शहजहांपुर/मीरानपुर कटरा-बरेली के मादक पदार्थ तस्कर की तलाश में दिल्ली क्राइम ब्रांच एवँ थाना पुलिस ने कस्बे के खुदागंज रोड किनारे स्थित मुहल्ला आतिशबाजान में दबिश देकर एक करोड़ रुपये की स्मैक को बरामद करलिया है। जबकि बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम पडेरा का
स्मैक तशकर छत से कूदकर फ़रार हो गया है।
बुधवार को अपराह्न साढ़े चार बजे बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के ग्राम पडेरा निवासी रियाज़ खांन उर्फ बाबू की तलाश में पुलिस ने खुदागंज रोड किनारे स्थित आतिशबाजान मुहल्ले में दबिश दी है।और पुलिस को देखकर बाबू छत से कूदकर फ़रार हो गया है।जबकि घर से एक थैले में पुलिस ने 440/ग्राम स्मैक बरामद करली है।जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए की कीमत बताई गई है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम पडेरा निवासी रियाज़ खान उर्फ बाबू के कब्जे से एक करोड़ रुपये की स्मैक थैले में बरामद हो गई है।और बाबू खान छत से कूदकर फ़रार हो गया है।फ़रार हुए रियाज़ खान उर्फ बाबू के खिलाफ
दिल्ली क्राइम ब्रांच एवँ थाना पुलिस सयुंक्त रूप से एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा लिख कर जेल भेजेगी।
