सलोन रायबरेली! जमात ए इस्लामी हिंद शाखा सलोंन के तत्वाधान में चार दिवसीय शैक्षिक इस्लामिक समर कैंप का शुभारंभ दावत-उल-हक जूनियर हाई स्कूल में किया गया इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करना है
इससे बच्चों में नैतिक मूल्यों का सृजन होगा वह सभी का सम्मान करेंगे कैंप के प्रथम दिवस सीरत ए रसूल हकीकत ईमांन, हकीकत इस्लाम ,पर्यावरण संरक्षण, महान दार्शनिकों एवं वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए कार्यों एवं उनके आदर्श विषयों पर मौलाना तनवीर अहमद मौलाना रफीक साहब ने प्रतिभागी बच्चों में अपने विचार साझा करते हुए कहा की अंतिम संदेश्ता हजरत मोहम्मद (सल्ल0) का संदेश तमाम मानव के लिए हितकारी एवं कल्याणकारी है . कार्यक्रम के संयोजक अमीर मकामी डॉक्टर एजाज उमर अंसारी ने बताया कि यह समर कैंप 16 जून से 19 जून 2025 तक प्रातः 7:30 से 9:30 बजे तक चलेगा अंतिम दिवस बच्चों का मूल्यांकन प्रश्न उत्तर के माध्यम से किया जाएगा तथा प्रतिभागी बच्चों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर डॉक्टर नसीम अहमद मुकीमुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद अयूब खान ,मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद इस्माइल खान आदि ने विशेष सहयोग किया.
