बछरावां रायबरेली। जैसे की हम सब जानते है कि आज की युवा पीढ़ी जिस तरह सड़कों पर तेज रफ्तार के साथ साथ स्टंट बाजी करते हुए चलती है वह दूसरे वाहन सवारों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। आज ऐसा ही एक वाकया हसनगंज के पास लखनऊ इलाहाबाद राजमार्ग पर देखने को मिला। जहां एक बाइक सवार तेज रफ्तार के साथ लहराते हुए अपनी गाड़ी चला रहा था,तभी आगे चल रहे शेरपुर लवल निवासी रामगोपाल मिश्रा पुत्र अंजनी कुमार उम्र लगभग 36 वर्ष अपनी पत्नी बीना मिश्रा के साथ बाइक से बछरावां की तरफ आ रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा गाड़ी लहरा कर राम गोपाल की बाइक में कट मार दी गई। परिणाम स्वरूप दुर्घटना से बचाने के चक्कर में दोनों पति-पत्नी सड़क के किनारे स्थित खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस द्वारा तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया जहां बीना की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं स्टंट मारने वाले मौका देख के फरार हो गए।


