रायबरेली गदागंज- थाना क्षेत्र के धमधमा गांव निवासी सत्यम पुत्र संतोषी शिवम पुत्र संतोषी दो सगे भाई व उनके पड़ोसी सोभनाथ उर्फ चन्नी तीनों लोग रात में तकरीबन 1 बजे के आस पास सादी समारोह से मोटर साइकल से अपने घर वापस आ रहे थे तभी गदागंज के तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ऊंचाहार मुराईबाग रोड मार्ग पे गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर चौराहे के पास मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मारदी जिससे मोटर साइकिल पे सवार तीनों लोगो को गंभीर चोटे आई है रात होने की वजह से सड़क पे तकरीबन आधे घण्टे बिहोसी की हालत में रोड किनारे पड़े हुए थे कुछ देर के बाद जब उनमें से एक को होश आया तो घटना कि जानकारी परिजनों को दी गई वहीं टक्कर मारते ही मौका देख ट्रक ड्राईवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस को सूचना दी गई वहीं ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है

