तिलहर पालिका मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पर्व! नगर पालिका कर्मियों को किया गया सम्मानित!


CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-
78वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरकारी, अर्ध सरकारी व शैक्षणिक संस्थानों पर पूरे जोश के साथ ध्वजारोहण किया गया! इस अवसर पर देश भक्ति गीतों के साथ विभिन्न सांस्क्रति कार्यक्रम आयोजित कर नगर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई!
चेयरपर्सन श्रीमती हाजरा बेग़म ने ईओ श्रीमती कल्पना शर्मा के साथ सभासदों व पालिका के समस्त कर्मचारियों के सर्व प्रथम गांधी उद्यान स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए! तदोपरांत ध्वजारोहण किया!
इस मौके पर वेस्ट टू वंडर पार्क निर्माण के टीम लीडर नईम फरीदी, सफाई नायक रामू, स्काउट गाइड, सफाई कर्मियों को उनके बेहतरीन कार्योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया! इसके बाद पैदल तिरंगा यात्रा के रूप में सभी ने बाजार बिरियागंज स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया! और फिर वहाँ से तिरंगा यात्रा ने शहीद कुटी पहुंच कर शहीद अशफाक उल्ला खाँ, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल व ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया!
कार्यक्रम में ईओ कल्पना शर्मा , आरआई सुशांत कुमार, एसआई राजीव कुमार, प्रधान लिपिक अयूब हुसैन, इस्लाम अली, कमल दीप, जुबैर अंसारी, अरविंद कुमार, सुमित कुमार, सीमा गुप्ता तथा समस्त सभासद गण शामिल रहे!
उधर वहीं SDM जीत सिंह राय ने तहसील भवन पर, तहसीलदार जय प्रकाश यादव, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, मनु माथुर, निकहत सिद्दीकी, पूनम मधुकर, रिजवान अली, लेखपाल अंकुर चौधरी, अतुल चौधरी, अनूप भारद्वाज समेत राजस्व परिवार के साथ तिरंगा फहराया! साथ ही पुलिस उपाधिक्षक तिलहर प्रयांक जैन ने कोतवाली में ध्वजारोहण किया! इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र यादव व थाना पुलिस मौजूद रही! इसी के साथ नगर के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी स्कूलो एंव राजनीतिक पार्टीयों के कार्यालयों में स्वत्रंता दिवस पर तिरंगा फहराने के पश्चात विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए! मदरसो के सैकड़ो बच्चो ने इस मौके पर नगर की सड़को पर तिंरगा हाथ लेकर पैदल मार्च निकाला!