डी एम साहब! कहां गए गांव धारा के चारागाह, दर्जनों तालाब, और पशु शव निस्तारण भूमि?
ग्राम पंचायत धारा में अव्यवस्थाओं का अंबार!
CRS पुवायां/शाहजहांपुर-योगी सरकार के फरमान के बावजूद भी भूमाफिया, तालाब और जमीनों से अबैध कब्जे नहीं छोड़ रहे हैं!
शिकायतकर्ता धनदेवी ने बताया कि गांव में पड़ी खाली चारागाह और पशु शव निस्तारण की भूमि पर कुछ लोगों ने अबैध कब्जा कर रखा है!
उनका कहा है कि पशु शव निस्तारण और तालाबों से सभी कब्जे हटाए जाने चाहिए!
सरकार चाहे लाख प्रयास कर ले लेकिन स्वार्थ में डूबे छद्म चाटुकार, गांव में खाली पड़े पशु चारागाह, तालाब और पशु निस्तारण भूमि पर अभी भी कब्जा जमाए हुए हैं!
रही बची कोर कसर राजनीति से जुड़े छुट भैया निकाल रहे हैं!
जिसको भी मौका मिलता है वह बहती गंगा में हाथ धोना चाह रहा है!
इस पर अधिकारी भी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं!
विदित हो कि दो महीने पहले गांव धारा में तत्कालीन तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडे ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी थीं! उन्होंने ग्राम प्रधान छंगा लाल से अवैध कब्जों को हटवाने और तालाबों को खाली कराने की बात कही थी! साथ ही पंचायत सचिव से प्राथमिक विद्यालय के पास पड़ी खाली जमीन पर बच्चों के लिए खेलकूद हेतु पार्क बनवाने हेतु प्रस्ताव लाने की बात कही थी लेकिन सब कुछ ढाक के तीन पात…!
गांव में चाहे पीने के लिए स्वच्छ जल की समस्या हो या गलियों में प्रकाश व्यवस्था या सड़कों पर साफ-सफाई धीरे-धीरे सब कुछ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है! नाम का खुलासा न करने की शर्त पर ग्राम पंचायत के सदस्यों ने बताया कि गांव में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है! ग्राम प्रधान को विकास कार्यों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है किस कार्य के लिए कितना धन आवंटन हुआ है!
जानकारी के अनुसार गांव में अमृत सरोवर का भी निर्माण कराया गया है जिसके बारे में प्रधान कोई जानकारी नहीं दे पाए! गलियों में प्रकाश व्यवस्था के लिए लगवाई गई लाइटों से संबंधित भी कई लोगों ने शिकायत की! पंचायत सचिव ने जिसका निस्तारण शीघ्र किए जाने की बात कही! इस अवसर पर तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे!
