डीजे पर लगाया उलेमाओं ने प्रतिबंध, नगर में 16 को निकलेगा जुलूस ए मुहम्मदी!

CRR तिलहर/शाहजहाँपुर- पैगम्बर इस्लाम मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियों के सिलसिले में सज्जादा नशीन के आवास पर रजाकारों की बैठक इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां की अध्यक्षता में हुई! जिसमें जुलूस के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर रोक लगाई गयी! बैठक में शहर इमाम हाजी मोहम्मद स्वालेह उर्फ शददन मियाँ ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस में डीजे का इस्तेमाल नहीं करें!
शहर काजी मोहम्मद अकरम सलीम ने कहा जुलूसे मोहम्मदी में अदब का एहतराम करें और दरुद व सलाम पढ़ते रहें! जुलूस 16 सितंबर को सुबह 8 बजे पारंपरिक तरीके से मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित मदरसा शमशिया फैजान हातिम बड़ी मस्जिद के पीछे से शुरू होगा, और मौजमपुर, मीरगंज, पक्का कटरा से चैहटियां बाजार, कांकर, हिंदू पट्टी, जेरबरगद, भक्सी तेराहा होते हुए मदरसे पर समापन होगा, जिसके बाद सामूहिक दुआ होगी!
बैठक में हाफिज गुलाम अहमद रजा, हाफिज उबैद रजा, हाफिज अकील, हाफिज जाहिद, हाफिज फहीम, हाफिज साजिद, हाफिज नसीम, हाफिज सोहेल, अमजदी, सैयद इफ्तिखार अली, रईस कुरेशी, शरीफ कुरेशी, सैयद शारिक अली, सैयद मुशाल अली। खलील अहमद उर्फ शब्बू, शारिक हुसैन आदि मौजूद रहे!
फोटो-गूगल कॉपी!
