डीएम व एसपी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
ऊंचाहार रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ऊंचाहार तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव,व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी हर सम्भव निराकरण कराने का भरोसा दिलाया तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतें आई जिनमे से 3 शिकायतो का निस्तारण मौके पर किया गया शेष बची शिकायतों हेतु टीम गठित कर एक सप्ताह में निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी और निराकरण का भी भरोसा दिलाया तहसील क्षेत्र के सुदामा पुर निवासी देवराज ने अपने ही गांव के भवानी दीन पुत्र सूरज दीन के विरुद्ध गांव सभा की नवीन परती भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण किए हुए जबकि न्यायालय तहसीलदार ऊंचाहार द्वारा बेदखली का आदेश पारित किया जा चुका है का अनुपालन कराने की जिलाधिकारी से गुहार लगाई है वहीं सलीम पुत्र बृजमोहन निवासी पूरे पहलवान का पुरवा मजरे अकोढिया ने अपने ही गांव के जुमई, कंधई ,शरीफ व आकाश पर चाकू व तलवार से मारने व धमकी का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है वहीं मूर्ति चोरी का मामला 21 जून 2021को मूर्ति चोरी हुई थी गोकना घाट के पुजारी ने लगभग 2 वर्ष पूर्व हुए मन्दिर से मूर्ति चोरी हो जाने का प्रार्थना पत्र दिया बताया अभी तक चोरी की गई मूर्तियों का स्थानीय पुलिस पता नहीं कर पाईं है सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकतर राजस्व सम्बंधित शिकायतें आई वहीं इस मौके पर ऊंचाहार उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी,नायब तहसीलदार सुजीत सिंह कोतवाली प्रभारी बालेन्दु गौतम,बीडीओ ऊंचाहार कामरान नेमानी अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।
