*प्राथमिक विद्यालय कुढा़ चक में मनाया गया वार्षिकोत्सव एवं नामांकन मेला*
आज दिनांक 4/4/25 को प्राथमिक विद्यालय कुढा़ चक विकासखंड डलमऊ में ग्राम प्रधान श्री राम प्यारे की अध्यक्षता में व SMC अध्यक्ष श्री चंदन लाल की उपस्थिति में मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ वार्षिकोत्सव एवं नामांकन मेला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जिसने सभी लोगों का मनमोह लिया। वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा डलमऊ के अध्यक्ष श्री योगेश सिंह ने अपने उद्बबोधन में अभिभावकों से आह्वाहन किया कि आप लोग अपने बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में करायें। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक संघ शाखा डलमऊ के अध्यक्ष संजय सिंह ने भी नामांकन बढ़ाने की अभिभावकों से अपील की। ब्लॉक मुखिया खंड शिक्षा अधिकारी श्री नन्द लाल रजक ने सरकार द्वारा विद्यालय और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं को अभिभावकों से साझा करते हुए नामांकन वृद्धि करने की अपील की, साथ ही साथ प्राथमिक विद्यालय कुढा़ चक के प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार शुक्ला एवं उनके संपूर्ण स्टाफ की सराहना की।
इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव -गुम्दापुर, जय करन सिंह-CS भीटी, शैलेंद्र प्रताप सिंह -पूरे बनियानी, अनिल सिंह- पूरे राना नरसवां, गौरवदीप- बरस , मोहित मिश्रा -समदा ,धर्मेंद्र कुमार सुरजूपुर ,संतोष मौर्य -देवी बख्श,
दिनेश कुमार -पखरौली, भूपेंद्र प्रताप -रामपुर बरारा, सुधीर कुमार -मुतवल्लीपुर, सविता यादव – सेलरहा, मधुलिका यादव -सेलरहा, कृष्ण कुमार पांडे- खोदायपुर, आशीष यादव -शोभवापुर, पारुल रावत बीबीपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाने में कुढा़ चक के सहायक अध्यापक इमरान अहमद और आशीष कुमार व रमेश कुमार शि.मि.का सहयोग अविस्मर्णीय रहा । अंत में कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार शुक्ला ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। *कार्यक्रम का सफल संचालन दुर्गेश मिश्रा प्र प्रधानाध्यापक बीबीपुर ने किया*
