एंकर रायबरेली ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पखरौली गांव के पास का है जहां समीर पुत्र नथुनी उम्र 28 वर्ष निवासी पश्चिमी चंपारण बिहार कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता था और शाम को शौच करने के लिए रेलवे लाइन के किनारे गया था तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रेलवे व स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।