खेत जोत कर घर जा रहे ट्रैक्टर में लगी आग
डलमऊ रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सहमदा गांव में खेत जोत कर घर जा रहे ट्रैक्टर में सार्क सर्किट की वजह से आग लग गई देखते ही देखते ट्रैक्टर धूं धूं कर जलकर राख हो गया जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते ट्रैक्टर में विकराल आग का रूप धारण कर लिया ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व 112 पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती टैक्टर जलकर राख हो गया वहीं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे हिम्मत सिंह मजरे राधाबालमपुर गांव निवासी कन्हैयालाल पुत्र जगन्नाथ खेत जोतकर अपने घर जा रहा था तभी सहमदा गांव के पास शार्क सर्किट की वजह से ट्रैक्टर में आग लग गई और पूरा ट्रैक्टर जलकर राख हो गया।
