जेठ के दूसरे मंगलवार को हनुमान भक्तों ने प्रसाद बांट कर भक्ति का दिया परिचय

डलमऊ रायबरेली। जेठ माह के दूसरे मंगलवार को श्रद्धालुओं ने शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह शरबत बांटा वहीं कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया कहीं-कहीं सुंदर पाठ का भी आयोजन किया गया जिस में एकत्रित होकर भक्तों ने भक्ति भावना का परिचय दिया मुराईबाग में स्थित मंगल प्रिंटिंग प्रेस के सामने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान भक्तों ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की फिर भक्तों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया भंडारा सुबह से ही शुरू हो गया और शाम तक चला जिससे रोड पर आते जाते राहगीरों को रोक रोक कर हनुमान भक्तों ने प्रसाद वितरित किया और हनुमान जी की भक्ति में लीन रहे वही भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने डलमऊ ब्लाक प्रमुख शिवराम रावत गए इस मौके पर समाजसेवी ललित भारती ,शिवम गुप्ता ,रामेश्वर नेता, डॉ हीरालाल वर्मा ,राजेश यादव,हौसला सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे
