सरेनी रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर देर रात टला बड़ा सड़क हादसा बाल बाल बची ड्राइवर व कंडक्टर की जान मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेगांसो स्थित गंगा पुल का है ब्रेक फेल हो जाने के कारण तेज रफ्तार ट्रक ने गंगा पुल पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए देर रात हुई घटना से वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर व कंडक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला गनीमत यह इतने बड़े हादसे में दोनों की जान बच गई वही पुल के ऊपर दोनों तरफ से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे करवाकर जाम खुलवाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली
