झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मौके पर मौत, बेटी हुई घायल!

CRS निगोही/शाहजहाँपुर-जिले में मंगलवार की सुबह, छोटे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से बड़े भाई और भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी!घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया! इधर नाराज परिजनों ने निगोही-बीसलपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया!
मामला जिले के निगोही थाना क्षेत्र अन्तर्गत आदर्शनगर का है जहाँ श्रीपाल व उसका छोटा भाई गुड्डू राठौर आस-पास रहते है! दोनों परिवारों में आये दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था! दोनों कोल्हू चलाते थे! कोल्हू पर आने वाले ग्राहक को लेकर दोनों पक्ष भिड़ जाते, दोनों लोग जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा करते रहते थे! बीते सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये, ऐसा बताया गया!
मारपीट के बाद जब दोनों पक्ष थाने पहुंचे! पुलिस ने दोनों पक्षें से एक-एक व्यक्ति को थाने में बैठा लिया! इसके बाद दोबारा मंगलवार की सुबह दोनों भाइयों में झगड़ा इतना बढ़ता चला गया कि छोटे भाई गुड्डू ने लाइसेंसी बंदूक से बड़े भाई श्रीपाल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई! इस दैरान श्रीपाल की 20 वर्षीय बेटी सरस्वती को भी गोली लग गई, और वह घायल हो गई!
परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया! पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार न करने से नाराज परिजनों ने सुबह आठ बजे श्रीपाल का शव निगोही-बीसलपुर मार्ग पर रख जाम लगा दिया! मौके पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार मीणा ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए!
